100 दिन : ‘जीत का जुगाड़’ बनाने में पिछड़ रहा विपक्ष

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 01:02 PM (IST)

पानीपत (खर्ब) : विधानसभा चुनाव को करीब 100 दिन शेष हैं। चुनाव को लेकर जहां भाजपा तैयारियों में जुटी है वहीं विपक्ष ‘जीत का जुगाड़’ बनाने में पिछड़ता नजर आ रहा है। हालांकि इनैलो व जे.जे.पी. मैदान में उतर चुकी हैं लेकिन दोनों एक ही मूल पार्टी होने से सत्ता के शिखर पर नहीं पहुंच सकती। दोनों को किसी तीसरी पार्टी के सहारे की जरूरत होगी। आज के हालात में बिना गठबंधन के पार्टियां अलग-अलग जीत का जुगाड़ नहीं बना पा रही हैं। इसी प्रकार दूसरी अन्य पार्टियां भी अभी ‘हाशिए’ पर ही चल रही हैं। कांग्रेस में अभी तक संगठन का विस्तार ही नहीं हुआ है। 

कांग्रेस आलाकमान पहले ही ‘अवसाद’ में जाकर कोई फैसला नहीं ले पा रहा है। वहीं कांग्रेस के धड़े आपस में जोर आजमाइश करने में लगे हैं। ऐसे में बिना मजबूत विपक्ष या टक्कर देने वाले दल के विपक्ष का ‘जीत का जुगाड़’ कैसे बैठ सकता है।

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का भी बसपा साथ छोड़ चुकी है। लोकसभा चुनाव में बसपा और लोसुपा ने गठबंधन किया था लेकिन दोनों दलों के संयुक्त प्रत्याशियों की चुनाव में बुरी तरह हार हुई। इसी प्रकार जननायक जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन किया था दोनों पार्टियों के प्रत्याशी भी एक सीट को छोड़कर सभी 9 सीटों पर जमानत तक नहीं बचा पाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static