नीति आयोग ने जारी किए आंकड़े, हरियाणा ने शिक्षा गुणवत्ता में किया सबसे अधिक सुधार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2019 - 08:28 AM (IST)

डेस्कः नीति आयोग ने सोमवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक (एसईक्यूआइ) जारी किए जिसके अनुसार  हरियाणा और असम ने अपनी रैंकिंग में सबसे अधिक सुधार किया है। सूचकांक के मुताबिक केरल, मणिपुर और चंडीगढ़ संपूर्ण रैंकिंग में सबसे ऊपर रहे। 

इस दौरान नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत, आयोग के उपाध्यक्ष डॉक्टर राजीव कुमार, मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय में स्कूली शिक्षा सचिव रीना रे और विश्व बैंक के अधिकारी मौजूद थे। इस सूचकांक को स्कूली शिक्षा में राज्यों के प्रदर्शन को आकने के लिए विकसित किया गया है। इससे राज्यों को इस क्षेत्र में अपनी कमी और मजबूती का पता चल सकेगा। फिर वे इसके आधार पर अपनी योजनाएं बना पाएंगे। 2016-17 के आंकड़ों पर आधारित इस सूचकांक के लिए 2015-16 को आधार वर्ष माना गया है।

जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश अंतिम पायदान पर
सूचकांक के मुताबिक बड़े राज्यों में केरल पहले और राजस्थान दूसरे स्थान पर रहा जबकि जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश अंतिम पायदान पर रहे। छोटे राज्यों में मणिपुर और त्रिपुरा क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे जबकि अरुणाचल प्रदेश अंतिम पायदान पर रहा। वहीं, केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़ पहले और दादर एवं नागर हवेली दूसरा स्थान पर रहा जबकि लक्षद्वीप अंतिम पायदान पर रहा।

2015-16 के आधार पर अगर सुधार की बात करें तो बड़े राज्यों में हरियाणा और असम ने बाजी मारी। छोटे राज्यों की बात करें तो मेघालय, नगालैंड और गोवा ने आधार वर्ष की तुलना में अपने प्रदर्शन में सुधार किया। इसी तरह केंद्रशासित प्रदेशों में दमन दीव और दादर व नागर हवेली ने सुधार किया।

Isha

Related News

''AAP'' ने हरियाणा में जारी की दूसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिली टिकट

हरियाणा में कल जारी होगा भाजपा का मेनिफेस्टो, रोहतक से जेपी नड्डा जारी करेंगे "संकल्प पत्र"

हरियाणा का चुनावी इतिहास: 1991 में सबसे अधिक व 1968 में सबसे कम उम्मीदवारों ने लड़ा था विधानसभा चुनाव

Haryana Assembly Election: ''AAP'' ने हरियाणा में जारी की एक और लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिली टिकट

हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी की, नामांकन भरने का कल आखिरी दिन

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, भूपेंद्र हुड्डा, उदयभान व शैलजा सहित ये नाम शामिल

हरियाणा विधानसभा हुई भंग, राज भवन से जारी हुआ नोटिफिकेशन... जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर, INLD ने हरियाणा  हलोपा  को समर्थन देने का किया एलान

शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर वोट करेगी जनता : डॉ. सुशील गुप्ता

दिल्ली के EX CM के हरियाणा में प्रचार करने पर बोले विज, पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाएं