रुकने का झंझट खत्म! Haryana के इस टोल पर अब 'No waiting, No Stopping' , 6 महीने के इंतजार के बाद नई व्यवस्था लागू

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 11:23 AM (IST)

करनाल/घरौंडा: करीब छह माह के ट्रायल और चार बार तिथि आगे बढ़ने के बाद बसताड़ा टोल प्लाजा पर वीरवार को दोपहर दो बजे से नई व्यवस्था लागू कर दी गई। इसके तहत अब वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। मल्टी लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) सिस्टम लागू होने के बाद यहां से गुजरने वाले वाहन सीधे अपनी रफ्तार में निकलेंगे और टोल टैक्स अपने आप फास्टैग से कट जाएगा। नई व्यवस्था से समय और ईंधन की बचत के साथ टोल पर होने वाले विवादों से भी राहत मिलेगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजना निदेशक आकृति गुप्ता और अन्य अधिकारियों की अगुवाई में इस सिस्टम को शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार, अंतिम ट्रायल के दौरान किसी प्रकार की परेशानी सामने नहीं आई थी और अब लागू करने के बाद भी यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने खुद यहां लगे बूम बैरियर को उखाड़ा। नई व्यवस्था के तहत टोल प्लाजा पर न तो कोई बूथ रहेगा और न ही वैरियर।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static