हरियाणा के इस जिले में उत्तर भारत की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट, जानें इसका इतिहास
punjabkesari.in Sunday, Jul 13, 2025 - 01:29 PM (IST)

North India largest textile market In Haryana: हरियाणा, उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो अपनी विविध संस्कृति, समृद्ध विरासत और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को, पंजाब से अलग कर भारत के 17वें राज्य के रूप में किया गया था।
हरियाणा के किस जिले में है उत्तर भारत की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट?
उत्तर भारत की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित शौरी बाजार के रूप में जानी जाती है। करीब 66 साल पुराना यह बाजार न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे उत्तर भारत में कपड़ा व्यापार का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। शौरी बाजार एशिया के सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में कपड़ों का आयात-निर्यात होता है।
शौरी बाजार की खासियत यह है कि यहां पर हर तरह के कपड़ों का व्यापक कलेक्शन उपलब्ध है, जिससे व्यापारी और ग्राहक दोनों की भारी भीड़ रोजाना यहां देखने को मिलती है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, इस बाजार की समृद्ध परंपरा और विस्तृत नेटवर्क की वजह से यह क्षेत्र कपड़ा उद्योग में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
रोहतक: राजनीतिक और शैक्षणिक पहचान
रोहतक को हरियाणा की राजनीतिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यह जिला न केवल राजनीति के लिहाज़ से महत्वपूर्ण है, बल्कि अपने शिक्षण संस्थानों और डेयरी फार्मों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां की सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियाँ, उच्च शिक्षा के अवसर और व्यवसायिक गतिविधियाँ इसे राज्य के प्रमुख जिलों में शामिल करती हैं।
हरियाणा: एक परिचय
हरियाणा भारत का 20वां सबसे बड़ा राज्य है, जिसका कुल क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किलोमीटर है, जो कि देश के कुल क्षेत्रफल का लगभग 1.4% है। राज्य के हर जिले की अपनी एक विशिष्ट पहचान है, चाहे वह खान-पान हो, संस्कृति, रहन-सहन, या फिर स्थानीय उत्पाद।
हरियाणा में कुल कितने जिले हैं?
वर्तमान में हरियाणा में कुल 22 जिले हैं, जिन्हें 6 मंडलों में विभाजित किया गया है। इन मंडलों में कुल 73 उपमंडल और 97 तहसीलें शामिल हैं। इसके अलावा राज्य में:
- 10 नगर निगम
- 5 लोकसभा सीटें
- 10 राज्यसभा सीटें
- 90 विधानसभा सीटें हैं।
हरियाणा के चार कोनों के प्रमुख जिले:
- सबसे पूर्वी जिला – यमुनानगर
- सबसे उत्तरी जिला – पंचकूला
- सबसे पश्चिमी जिला – सिरसा
- सबसे दक्षिणी जिला – नूंह
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)