जिला परिषद की बैठक में हुआ जमकर हंगामा, दो पार्षदों में हुई मारपीट व एक दूसरे को दी गई गंदी गंदी गालियां
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 06:43 PM (IST)
रोहतक(दीपक ): रोहतक जिला परिषद की बैठक में दो पार्षदों के बीच जमकर मारपीट हो गई इसके बाद सदन के अंदर और सदन के बाहर अफरा तफरी मच गई । दोनों पार्षदों के बीच पहले सदन में बैठक के दौरान थप्पड़ चले जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया । बैठक खत्म होने के बाद दोनों पार्षद फिर भिड़ गए अब थप्पड़ नहीं बल्कि लाठी से वार किया गया । ताजूब की बात है कि इस सारे हंगामा के दौरान जिला के अतिरिक्त उपायुक्त और जिला परिषद की चेयरपर्सन सदन में मौजूद थे । दोनों पार्षदों के बीच विकास कार्यों के लिए बजट आवंटन को लेकर पहले तू तो मैं में हुई और फिर यह मारपीट में बदल गई । हंगामें के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जिला परिषद की अध्यक्ष ने घटना को शर्मनाक बताते हुए आरोपी पार्षदों पर कार्रवाई करने की बात कही है ।
दूसरी तरफ महिला पार्षदों ने इस घटना पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के माहौल की सदन में अपेक्षा नहीं थी ऐसा माहौल पैदा हो रहा है कि वह खुद अपने आप को भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं इन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
वी ओ -1- जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने बताया कि आज जिला परिषद के लिए आवंटित हुए बजट की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी उसमें दो पार्षदों के बीच हंगामा की घटना घटित हो गई ऐसी घटना से वह शर्मसार हैं क्योंकि सदन में सभी चुने हुए पार्षद मौजूद थे । भविष्य में इस तरह का माहौल खराब ना हो इसके लिए वह सदन से राय लेकर कार्रवाई भी करेगी । वहीं महिला पार्षदों ने भी इस घटना पर आपत्ति जताते हुए इसे शर्मनाक बताया है और संबंधित पार्षदों पर कार्रवाई की मांग की है।