2 सदस्यों ने देश के लिए कुर्बानी दी, उस पंजाब केसरी मीडिया हाउस पर आप की कार्रवाई निंदनीय : अशोक अरोड़ा

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 08:59 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): पूर्व हरियाणा विधानसभा स्पीकर व मंत्री थानेसर से विधायक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि महामहिम राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उन्होंने सरकार को आईना दिखाते हुए अवगत कराया की मौजूदा समय में प्रदेश में नशा, बेरोजगारी और अपराध का कारोबार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

प्रदेश का शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। क्योंकि स्कूलों में शिक्षकों की बड़ी भारी कमी हो रही है । इसी प्रकार से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है क्योंकि अस्पतालों में डॉक्टरों की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस विभाग में भी सिपाहियों के 40% पद खाली पड़े हुए हैं। 

मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा हितों की बलि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बावजूद भी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी और बीजेपी सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर भी मौन धारण किए हुए हैं। इसी प्रकार चंडीगढ़ हमारी राजधानी है और हमें ही वहां अलग विधानसभा बनाए के लिए जगह नहीं मिल रही । इस पर भी  सरकार की चुप्पी हरियाणा के हितों की अनदेखी कर रही है। 

 आप सरकार की पंजाब केसरी पर की गई कार्रवाई निंदनीय

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल आए दिन लोकतंत्र की दुहाई देते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोलते हैं। पंजाब केसरी मीडिया जगत का एक बहुत ही बड़ा नाम जिनके परिवार में से एक ही नहीं बल्कि 2 सदस्यों ने अपनी कुर्बानी दी ऐसे मीडिया हाउस पंजाब केसरी पर आम आदमी पार्टी की कार्रवाई पूर्ण रूप से निंदनीय है।

कांग्रेस के सभी 37 विधायकों की एक-एक वोट राज्यसभा उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को जाएगी

हरियाणा राज्यसभा  सीटों को लेकर हो रहे मतदान को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की ओर से एक गरीब अनुसूचित वर्ग से राज्यसभा उम्मीदवार दिया गया है। जो की आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के सभी 37 विधायकों का एक-एक वोट कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को मिलेगा। राहुल गांधी ने बहुत ही सोच समझकर हरियाणा राज्यसभा उम्मीदवार का चयन किया है। जिससे पार्टी को और भी अधिक मजबूती मिलेगी

बीजेपी रखती है खरीद-फरोख्त में विश्वास

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी खरीद फरोख्त में विश्वास रखती है। वे पैसे के बल पर ईमान खरीदना चाहते हैं। परंतु मुझे नहीं लगता की कोई भी व्यक्ति अपना ईमान बेचकर अपनी पार्टी के साथ गद्दारी करेगा। 

नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में बढ़ रहा कांग्रेस का ग्राफ

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी देश और आमजन से जुड़े हुए मुद्दों को संसद के भीतर और उसके बाहर उठाते हुए नेता विपक्ष की भूमिका को बखूबी अदा कर रहे हैं। जिसके चलते देश की सत्ता सीन भारतीय जनता पार्टी सवालों का जवाब न देकर आए दिन मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। जबकि राहुल गांधी देश हित और आम आदमी से जुड़े हर सवाल पर बिना किसी संकोच के सरकार का विरोध करते हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खेमे में चिंता बनी हुई है।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static