Haryana Police: CM का बड़ा फैसला, अब अग्निवीरों को मिलेगा 20% रिजर्वेशन, ATS में भी शामिल होंगी महिला कंमाडो

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 03:04 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। अभी CM सैनी बजट भाषण पढ़ रहे हैं।

सीएम ने पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी रिजर्वेशन का प्रस्ताव रखा है। अगले साल 1300 अग्निवीरों की पुलिस में विशेष भर्ती होगी। यहां बता दें कि अग्निवीरों का पहले बैच का कार्यकाल इसी साल पूरी हो रहा है। सीएम ने कहा कि पुलिस विभाग में जो पुलिसकर्मी बहादुरी से आपराधिक तत्वों का सामना करेगा, उन्हें समय से पहले पदोन्नति मिलेगी। जो पुलिसकर्मी फर्ज के प्रति गद्दारी करते हुए पाया गया, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

 मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की है कि हरियाणा में आतंकवादी विरोधी गतिविधियों के लिए एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) का गठन किया जा रहा है। इसके लिए बजट में 35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस एटीएस में महिला कमांडो को भी शामिल करने का प्रस्ताव है।

7 नए महिला थाने बनाने का प्रस्ताव
सीएम ने बताया कि लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा, महम, रादौर व पिहोवा में नए महिला थाने बनेंगे। सोनीपत, गोहाना व बहादुरगढ़ में 3 नए साइबर क्राइम थाने बनेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static