हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का गाली देते वीडियो वायरल, अब दी सफाई बोलीं- ''फोटो के लिए तैयार थी, पर
punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 01:10 PM (IST)
डेस्क: अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का दो युवकों के साथ विवाद अब सोशल मीडिया पर बढ़ता जा रहा है। गाली गलौज सुनकर लोग डांसर को जमकर सुना रहे हैं, जिस पर अब डिंपल चौधरी ने चुप्पी तोड़कर एक वीडियो पोस्ट की है।
वीडियो में कहा है कि वो फोटो खिंचवाने को तैयार थी लेकिन युवकों ने बदतमीजी की, हाथ पकड़ लिया था, जिसके बाद बवाल हुआ। वहीं विवाद में दिखने वाले युवक ने भी एक वीडियो पोस्ट कर डांसर को नसीहत दी है। हालांकि इस मामले में किसी की तरफ से पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।
करीब छह दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जो ग्रेटर नोएडा की अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट का है। वीडियो में हरियाणा की डांसर डिंपल चौधरी अपनी एक सहेली के साथ हैं और दो युवकों के साथ उनकी तीखी बहस हो रही है। वीडियो में डिंपल फोटो खींचने का विरोध कर रही हैं, जबकि दोनों युवक केवल फोटो खींचने की बात कर रहे हैं। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।
वीडियो में डांसर जमकर अभद्र भाषा व गाली गलौज कर रही हैं। तीखी नोकझोंक के साथ धक्कामुक्की भी हुई। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर डांसर को ट्रोल किया जा रहा है। इस पर अब डांसर की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है। उसमें डिंपल चौधरी युवकों से फोटो खींचने की बात कर रही हैं। आराम से बात हो रही थी लेकिन तभी युवकों ने कुछ कहा और डांसर गुस्सा हो गई। बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शिकायत आने पर कार्रवाई होगी।