Fatehabad: पोते के साथ दवाई लेने जा रही थी वृद्ध महिला, हो गया ये कांड...मौके पर पहुंची Police

punjabkesari.in Sunday, Mar 02, 2025 - 02:05 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला) : जाखल के मॉडल टाउन इलाके में दिनदहाड़े दो अज्ञात महिलाओं द्वारा वृद्ध महिला के हाथ से सोने की चूड़ी छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

जाखल में नगर पालिका के चुनाव जारी है तथा चारों ओर पुलिस तैनात हैं। इतनी पुलिस के होने के बावजूद भी महिलाएं इस घटना को अंजाम देकर भाग जाने में सफल हो गई हैं। बुजुर्ग महिला अनीता रानी ने बताया कि वह वोट डालने के बाद घर आई थी, कुछ समय बाद डॉ से दवाई लेने के लिए अपने पोते के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हुई थी। उसी समय गीता भवन रोड की तरफ से एक कार उनके पास आकर रुकी। कार सवार महिलाएं उसके पास आई। महिलाओं ने अनीता को गले लगा लिया और इतने में ही दूसरी महिला ने उसके हाथ से सोने की करीब डेढ़ तोले की सोने की चूड़ी निकाल ली और वे फरार हो गई।

युवा दीपांश ने बताया कि वह अपनी दादी को वोट डालने के लिए लेकर गया था फिर वोट डलवाकर वापस आ गया। उसने बताया उसके बाद उसे अपनी दादी को दवाई दिलाने के लिए लेकर जा रहा था तभी भवन की तरफ से एक स्विफ्ट कार आई जिसमें से दो महिलाएं उसकी दादी के पास आई और गले मिली। कुछ समय बाद उसने देखा कि महिला उसकी दादी की सोने की चूड़ी चुराकर ले गई है। उसने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static