दो नाबालिग से कुकर्म के मामले में एक गिरफ्तार, एक ही मकान में किराएदार हैं आरोपी और पीड़ित

punjabkesari.in Tuesday, Jul 09, 2024 - 05:20 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा में नाबालिग के साथ कुकर्म के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। हालांकि प्रशासन भी पूरी ताकत से इन आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं अब यमुनानगर में दो नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस थाना अर्जुन नगर चौकी प्रभारी संदीप ने बताया कि इसी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके 7 और 9 वर्ष के दो बच्चों के साथ इस प्रांगण में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक ने को कुकर्म किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज किया। दोनों बच्चों का मेडिकल करवाया, जिसमें कुकर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। 

एक ही मकान में किराएदार

चौंकी इंचार्ज ने बताया कि पीड़ित और आरोपी एक ही मकान में ऊपर और नीचे किराएदार हैं। घटना के समय पीड़ितों के माता-पिता काम पर गए हुए थे। पीछे से युवक ने दोनों बच्चों को बहला फुसलाकर दोनों के साथ दुष्कर्म किया।

अर्जुन नगर चौकी प्रभारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वो अगर काम पर जाते हैं तो बच्चों को किसी के सुपुर्द कर के जाएं, ताकि इस तरह की घटनाएं न हो। उन्होंने बताया कि मामला काफी गंभीर था इसमें शिकायत मिलते ही मामला दर्ज किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static