हरियाणा में पिछली बार की तरह सभी 10 सीटें जीतेगी भाजपाः ओपी धनखड़

punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2023 - 01:43 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। गुरवार को पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। स्थापना दिवस के मौके पर फरीदाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि भाजपा की स्थापना दिवस के 44 साल हो चुके हैं। पूरे प्रदेश में हर जिले और हर गांव में बूथ लेवल पर हर कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा के झंडे लगाए जा रहे हैं। इस मौके प्रधानमंत्री ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

जय और पराजय भाजपा ने सभी दौर देखा हैः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को यहां तक पहुंचाने में बहुत से महापुरुषों का भी योगदान है। उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, जगन्नाथ राव जोशी जैसे  लोगों का इस पार्टी में बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा ने अपने सफर में वह दौर भी देखा है जब देश में पूर्ण बहुमत की सरकार थी और बीजेपी की मात्र 2 सीटें थीं। जय और पराजय सभी दौर को भाजपा ने देखा है। भाजपा कुछ लक्ष्य लेकर चली थी। जैसे आर्टिकल 370, राम मंदिर का निर्माण इन सभी सपनों को अमृत काल में पूरा किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा है कि भारत को अभी ओर ऊंचाइयों पर ले जाना है।

10 में से 10 सीट जीतेगी भाजपा

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि जिस तरीके से प्रधानमंत्री ने 2024 के बारे में संबोधन के दौरान बताया कि किस तरह से 2024 के लक्ष्य को पाना है। उसी प्रकार हरियाणा में भी काम किया जाएगा। हरियाणा में तो लोगों ने अब मोदी-मोदी कहना शुरू कर दिया है। इसलिए जैसे पहले हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा को बीजेपी ने जीता। हरियाणा में बीजेपी फिर से 10 की 10 सीटों को जीतेगी और हरियाणा में एक फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Recommended News

Related News

static