Jhajjar में सरेआम फायरिंग से थर्राया इलाका, नकाबपोश बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां; बाल-बाल बचा दुकानदार
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 08:35 PM (IST)
झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर शहर की लालचंद कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब “शक्ति मेडिकोज” नामक दवाई की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि वे इस हमले में बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय दुकान मालिक अंदर बैठकर अपना काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और दुकान के बाहर रुकते ही अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
गोली दुकान के स्टील के दरवाजे पर लगी, जिससे वहां स्पष्ट निशान बन गया। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोल भी बरामद किए हैं,जो जांच में अहम सुराग साबित हो सकते हैं। वहीं,दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है,जिसकी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)