Rain Alert: अगले कुछ घंटों में हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं...इन जिलों में अलर्ट जारी

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 01:43 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के सिरसा और फतेहाबाद इलाकों के कई हिस्सों में शनिवार दोपहर को गरज, बिजली और 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 
PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, हिसार और चरखी दादरी समेत राज्य के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

PunjabKesari

भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मेटियोरोलॉजिकल सेंटर ने शनिवार दोपहर 12:04 बजे तहसील लेवल का मौसम पूर्वानुमान जारी किया, जो दोपहर 3:04 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static