बेकाबू बस डिवाइडर पर चढ़ी, बिजली खंबे से टकराकर रुकी, कई यात्री मामूली घायल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 01:40 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): फरीदाबाद रोड पर आज सुबह एक भयानक हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। डिवाइडर के बीच लगे खंबे से टकराकर बस रुक गई। इस घटना में कई यात्रियों को मामूली चोट लगी हैं, लेकिन एक बड़ा हादसा होने से बच गया। टक्कर लगते ही बिजली का खंबा टूट गया और बीच सड़क पर जा गिरा। इससे यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क के बीच में गिरे बिजली के खंबे को हटवाया ओर यातायात सुचारू किया। पुलिस ने मौके से बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

PunjabKesari

 

पुलिस के मुताबिक, आज सुबह यात्रियों से भरी बस गुड़गांव से फरीदाबाद की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस ग्वाल पहाड़ी पहुंची तो बस की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि जब तक चालक और यात्री कुछ समझ पाते तब तक बस डिवाइजर पर जा चढ़ी और खंबे को तोड़ते हुए रुक गई। गनीमत यह रही कि बस बीच डिवाइडर पर फंसकर रुक गई। अगर बस सड़क के दूसरी तरफ पहुंच जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। बस की टक्कर से बिजली का खंबा टूट गया ओर सड़क के बीच जा गिरा। इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। पास से गुजर रहे लोगों ने इमरजेंसी गेट से यात्रियों को बाहर निकाला। कुछ यात्रियो को घटना में मामूली खरोच आई जिन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ईआरवी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static