हरियाणा में 5 लाख से अधिक सरकारी टैब 14 महीने से बंद, 1.40 लाख हुए खराब... जानिए क्यों

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 09:03 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में ई-अधिगम योजना के तहत 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दिए गए 5 लाख से अधिक टैब करीब 14 महीने से बंद पड़े हैं। इनमें विद्यार्थियों को डेटा नहीं मिल रहा है। 60 हजार से ज्यादा टैब की स्क्रीन टूट चुकी है, जबकि 50 हजार से ज्यादा में बैट्री संबंधी दिक्कत है। अन्य कारणों से भी 30 हजार से ज्यादा टैब काम नहीं कर रहे हैं। यानी करीब 1.40 लाख से ज्यादा टैब खराब हो चुके हैं। सरकार ने इनको दोबारा चलाने का निर्णय लिया है। इनको हारट्रोन द्वारा चलाया जाएगा।

नए टेंडर में इनको ठीक कराया जाएगा या नहीं यह निर्णय लिया जाना है। संभावना है कि जुलाई या अगस्त में इन टैब का संचालन शुरू हो सकता है। दरअसल, पिछले दिनों सीएम नायब सिंह सैनी ने बैठक कर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि छात्रों को पढ़ाई में परेशानी नहीं होनी चाहिए। 


 जुलाई या अगस्त में दोबारा शुरू होने की उम्मीद
ठप पड़ी इस डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार अब नया टेंडर जारी करने जा रही है। हालांकि, नए टेंडर में इन 1.40 लाख खराब टैब को मुफ्त में ठीक कराया जाएगा या इसके लिए अलग से बजट तय होगा, इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना अभी बाकी है। विभाग को उम्मीद है कि आगामी जुलाई या अगस्त (2026) तक विद्यार्थियों के हाथों में ये टैब दोबारा वर्किंग कंडीशन में सौंप दिए जाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static