मौसम ने बदली एक बार फिर से करवट, बेमौसम बरसात के पानी में भीगी धान की फसल...अन्नदाता परेशान

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 11:56 AM (IST)

टोहाना: क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। बुधवार की रात्रि से रिमझिम बारिश का जो दौर प्रारंभ हुआ और वीरवार को भी जारी रहा। हालांकि वीरवार को रुक-रुककर बारिश होते रही।  रिमझिम बारिश से जहां तापमान में गिरावट हुई। वहीं वातावरण में ठंडक घुलने से शीतलहर का भी एहसास हुआ। इधर बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। जब धान काटने का समय आया, तब धान की फसल पानी में भीग गई। काफी जगह धान गिर चुका है जिससे धान की गुणवत्ता भी प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है। 

किसानों ने कई जगह अगेती धान की फसल की कटाई शुरू करनी थी। इसमें से कुछेक किसानों ने एक दिन बाद मशीनों से धान की मिसाई करनी थी, लेकिन सभी किसानों की धान अभी भी खेतों में पड़ी हुई है। बेमौसम बारिश होने से खेतों में रखी धान की फसल पूरी तरह से भीग गई है। 

धान में अब नमी आना प्रारंभ हो गई है, जिससे उसकी गुणवत्ता खराब होगी। फसल को नुक्सान होने की संभावना अधिक बनी हुई है, जिसके कारण किसान चिंतित है।  वन्य जीवरक्षक नवजोत सिंह ढिल्लों का कहना है कि बरसात होने के बाद अब किसानों को मौसम के खुलने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, ताकि बरसात में भीगी फसल सूख सके व मौसम के खुलने से किसान धान मिसाई सहित अन्य कार्यों को अंजाम दे सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static