पंचकूला हिंसा मामला: 125 महिलाअों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में किया चालान पेश

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2017 - 02:38 PM (IST)

पंचकूला(चंद्रशेखर धरणी):पंचकूला में 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट द्वारा राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद हुई हिंसा और आगजनी के मामले पुलिस ने 125 महिलाएं गिरफ्तार की थी। जिनके खिलाफ आज पुलिस ने पंचकूला अदालत में चालान पेश किया। इस मामले को लेकर जांच कर रहे अधिकारी डीएसपी सुधीर तनेजा ने इस बात की जानकारी दी।। 

उल्लेखनीय है कि राम रहीम के कोर्ट में पेशी से पहले ही पंचकूला में डेरा प्रमुख के समर्थक वहां इकट्ठे हुए थे। राम रहीम के दोषी करार होने के बाद ही डेरा समर्थकों ने तोड़फोड़ अौर आगजनी की थी। जिसमें कई लोगों की मृत्यु अौर सैंकड़ों घायल हुए थे। दंगा करने में महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस ने पंचकूला हिंसा की आरोपी हनीप्रीत, पवन इंसां सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static