हांसी: गाय के साथ दुष्कर्म का कथित वीडियो वायरल होने पर हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 04:44 PM (IST)

हांसी (संदीप): हांसी शहर में एक बेजुबान गाय के साथ दुष्कर्म करने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद भारी जनाक्रोश फैल गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गो रक्षा दल और बजरंग दल के सदस्य सड़कों पर उतर आए और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर विरोध जताया।

गो रक्षा दल के सदस्यों ने इस मामले में सिसाय पुल चौकी में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

चार कुतुब गेट क्षेत्र की बताई जा रही घटना
 गो रक्षा दल के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 सितंबर की सुबह उन्हें गुप्त सूचना के साथ एक वीडियो प्राप्त हुआ। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हांसी के प्रसिद्ध चार कुतुब गेट क्षेत्र का है। वीडियो में देर रात के समय एक अज्ञात व्यक्ति गली में गाय के साथ कुकर्म/रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है।  सिसाय पुल पुलिस चौकी में शिकायत मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।

चौकी प्रभारी का बयान
 सिसाय पुल चौकी प्रभारी रविकांत ने बताया कि उन्हें गो रक्षा दल की ओर से शिकायत मिल गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है और जांच की प्रगति के हिसाब से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static