Haryana के इस टोल प्लाजा पर फायरिंग से फैली दहशत, 3 गाड़ियों में आए बदमाशों ने बरपाया कहर

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 11:44 AM (IST)

करनाल: करनाल के प्योंत टोल प्लाजा के पास बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन गाड़ियों में सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गनीमत रही कि इस पूरी वारदात में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

क्या है पूरा मामला?
रनाल से असंध की ओर जाने वाले मार्ग पर तीन गाड़ियाँ गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही थीं। इनमें से एक गाड़ी आगे चल रही थी और दो अन्य गाड़ियाँ उसका पीछा करती हुई दिखाई दीं। टोल प्लाजा पार करते ही आगे चल रही गाड़ी बैरिकेड्स से जा टकराई। इसके तुरंत बाद वहां एक हवाई फायर किया गया, जिससे हड़कंप मच गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुँच गईं। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का एक खोखा बरामद किया है। निसिंग थाना पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

 
पुलिस के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि यह मामला आपसी रंजिश का हो सकता है। फायरिंग के बाद दो गाड़ियाँ वापस करनाल की ओर मुड़ गईं, जबकि एक गाड़ी असंध की तरफ निकल गई। पुलिस ने गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। फिलहाल गोली किसने और क्यों चलाई, इसका पता आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static