करनाल Bus Stand पर खड़ी 3 रोडवेज बसों में लगी आग, 1 बस जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 08:49 AM (IST)

करनाल : करनाल में पुराने बस स्टैंड की वर्कशॉप में खड़ी 3 रोडवेज की बसें आग की चपेट में आ गई। आग लगने के कारण दो बसों में काफी नुकसान हुआ। एक बस जलकर खाक हुई। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही। रोडवेज कर्मचारियों ने पास खड़ी बसों को हटाया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

PunjabKesari

दरअसल रात के समय में भी बसें वर्कशॉप में खड़ी होती हैं, यहां पर बसें खड़ी थी। कर्मचारी जो रात को ड्यूटी पर आते हैं वो ड्यूटी पर थे , तभी अचानक एक बस में आग लगती है और उनके साथ खड़ी दो बसें भी धीरे-धीरे चपेट में आने लगती हैं। तभी वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी आग को बुझाने का प्रयास करते हैं और फायर ब्रिगेड को बुलाते हैं। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती है तब तक एक बस पूरी तरह से जल गई थी। इसके अलावा दो और बसें भी चपेट में आई हैं, कुल 3 बस आग की चपेट में आई है। बाकी बसों को ज्यादा नुकसान होने से बचा लिया गया है। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पुराने बस स्टैंड पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जो बस पूरी तरह से जली है, उसे सुबह कैथल जाना था, बताया जा रहा है कि ये हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ, हालांकि अभी जांच पड़ताल की जाएगी। उसके बाद तमाम चीजें साफ हो पाएंगी। 

PunjabKesari

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही करनाल के GM रोडवेज भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके का मुआयना किया। फिलहाल प्राथमिक कारण करनाल के पुराने बस स्टैंड पर आग लगने का शॉर्ट सर्किट है, लेकिन अभी जांच की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static