साइबर सेल की बड़ी सफलता, 10 लाख से ज्यादा कीमत के 47 मोबाइल बरामद
punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 06:25 PM (IST)
पानीपत ( सचिन शर्मा ) : पानीपत पुलिस की साइबर सेल टीम ने बड़ी संख्या में आम जन के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इन सभी लोगों को आज पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में बुलाया और सभी फोन मालिकों के गुम हुए फोन उन्हें सौंपे।
इस मौके पर एएसपी हर्षित गोयल ने बताया कि पिछले महीने लगभग 41 गुमशुदा फोन उनके मालिकों को सौंप गए थे। इसी कड़ी में आज 47 फोन उन सभी लोगों को सौंपे गए हैं जिनके फोन गुम हो गए थे। बरामद हुए सभी फोन की कीमत लगभग 10 लाख 36 हजार रुपए है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी का फोन गुम हो जाए तो इसकी शिकायत जरूर करें। अक्सर काफी बार लोग गुमशुदा फोन की शिकायत पुलिस को नहीं करते हैं, जिसके चलते उनका फोन नहीं मिल पाता। इसलिए अगर किसी का फोन गुम हो जाता है तो पुलिस में शिकायत जरूर करें।