हरियाणा में हेपेटाइटिस का इलाज होगा और आसान, खुलेंगे 10 नए ट्रीटमेंट सेंटर...मरीजों को मुफ्त मिलेंगी ये सुविधाएं

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 09:16 PM (IST)

चंडीगढ़: राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीएचसीपी) के तहत प्रदेश में 10 नए वायरल हेपेटाइटिस उपचार केंद्र स्थापित ने होंगे। इसके बाद राज्य में उपचार केंद्रों की संख्या 26 से बढ़कर 36 हो जाएगी। इन केंद्रों पर मरीजों को निशुल्क स्क्रीनिंग, जांच, दवाइयां, परामर्श और नियमित फॉलोअप उपचार की सुविधा मिलेगी।

केंद्र सरकार ने सभी 36 उपचार केंद्रों को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि हेपेटाइटिस बी और सी के अधिक मामलों वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।

नए उपचार केंद्र फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, फतेहाबाद के रतिया व टोहाना, जींद के नरवाना, कैथल के गुहला, करनाल के असंध व नीलोखेड़ी, सिरसा के डबवाली व ऐलनाबाद और पानीपत के समालखा उपमंडल के अस्पतालों में बनेंगे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला की हेपेटाइटिस-बी की जांच कराना जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static