Panipat news : नहर में डूबे छात्र का 9 दिन बाद मिला शव, 5 बहनों का इकलौता भाई था, परिवार में शोक

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 07:02 PM (IST)

पानीपत : हरियाणा के पानीपत से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बत्रा कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय अल्तमस का शव 9 दिन बाद नारायण गांव के पास नहर से बरामद हुआ। छात्र के डूबने की घटना के बाद से परिजन और प्रशासन उसकी तलाश में जुटे थे।

जानकारी के अनुसार अल्तमस पिछले शुक्रवार को अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली पैरलल नहर पर गया था। बताया जा रहा है कि नहर में बहकर आए नारियल को निकालने की कोशिश के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तलाश अभियान शुरू किया था। लगातार खोजबीन के बाद अल्तमस का शव नारायण गांव के पास नहर से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से परिवार में मातम पसर गया।अल्तमस आठवीं कक्षा का छात्र था और पांच बहनों का इकलौता छोटा भाई था। उसकी असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static