हिसार में कांग्रेस को बड़ा झटका: विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार रहे भाजपा में शामिल
punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2025 - 10:11 AM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हिसार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार रहे रामनिवास राड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं। हिसार के नचंगर निगम के पूर्व चेयरमैन बिहारीलाल राडा, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोहित और हिसार लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सनेत दर्जन भर नेताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया।