Googal Map के सहारे सोनीपत से जींद के लिए निकला शख्स, पहुंच गया ऐसी जगह...उड़े होश!
punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2025 - 03:19 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: जब भी हम किसी नई जगह जा रहे होते हैं तो हम गूगल मैप की सहायता लेते हैं। हम गूगल मैप पर आंख बंद कर भरोसा कर लेते हैं कि हमें सही जगह पहुंचा देगा। रास्ता खोजने में आपको किसी को पूछने की जरूरत भी नहीं पड़ती है, परंतु कई बार ऐसी भी स्थिति आती है कि गूगल मैप लोगों को गलत रास्ता बता देता है। इस चक्कर में बहुत से लोग रास्ता भटक जाते हैं।
पिछले दिनों तो एक खबर आई थी, जिसमें एक कार गूगल मैप को फॉलो करते हुए निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर गई थी। वहीं अब हरियाणा से एक खबर सामने आई है, जहां के लोगों को गूगल मैप का इस्तेमाल करना भारी पड़ रहा है। दरअसल हरियाणा में जींद-सोनीपत के बीच बने ग्रीनफील्ड हाईवे पर चढ़ने और उतरने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है।करीब 2 महीने पहले शुरू हुए इस हाईवे के रास्ते गूगल मैप पर फिलहाल अपडेट नहीं हुए हैं। इस वजह से सोनीपत से जींद आते हुए, जिसे नेशनल हाईवे 152D या दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे पर चढ़ना है या जींद-गोहाना के पुराने हाईवे पर उतरना है उसे गूगल मैप गलत लोकेशन दिखा रहा है। गूगल मैप में गोहाना से निकलने के बाद हाईवे से नीचे उतरने का रास्ता दिखाया गया है, जबकि हैरानी की बात यह है कि वहां नीचे उतरने के लिए कोई रास्ता ही नहीं बनाया गया है। इतना ही नहीं जींद से सोनीपत जाते समय अगर किसी को टोल बचाना है तो गूगल मैप उसे पुराने गोहाना हाईवे पर चढ़ा देता है, उस रास्ते पर 5 किलोमीटर चलने के बाद आगे रास्ता बंद मिलता है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)