टैंकरों से पेट्रोल चोरी कर राजस्थान में होती थी सप्लाई, डिपो से 5 किमी दूर चल रहे अवैध अड्डे का भंडाफोड़...200 लीटर पेट्रोल और थिनर जब्त

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 07:23 PM (IST)

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): रेवाड़ी पुलिस की सीआईए टीम ने अवैध तेल चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनएच-48 के पास गांव खिजुरी में छापेमारी की। इस दौरान करीब 2200 लीटर पेट्रोल और थिनर से भरे ड्रम जब्त किए गए। मौके से दो पिकअप वाहन, दो मोटर और पाइप भी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए इंचार्ज संजय कुमार के अनुसार, खिजुरी गांव में हाईवे के पास अवैध रूप से तेल का कारोबार किया जा रहा था।

 छापेमारी के दौरान पेट्रोल और थिनर से भरे 11.5 बड़े ड्रम तथा पांच खाली ड्रम मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करनावास स्थित तेल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से पेट्रोल चोरी कर उसे राजस्थान में सप्लाई किया जाता था। चोरी के बाद टैंकरों में थिनर मिलाकर तेल की कमी छिपाने का प्रयास किया जाता था। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा के निर्देश पर पिछले एक महीने के दौरान अवैध तेल कारोबार से जुड़े पांच ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, पिछले महीने भी बावल क्षेत्र के भिवाड़ी और गुजरीवास में कार्रवाई के दौरान 5000 लीटर से अधिक पेट्रोल और थिनर बरामद किया गया था। टैंकर चालकों को तेल डिपो के पांच किलोमीटर के दायरे में वाहन नहीं रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद खिजुरी गांव में डिपो से करीब पांच किलोमीटर दूर नया ठिकाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने स्पष्ट किया है कि जिले में तेल चोरी और इसकी अवैध सप्लाई पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static