प्लास्टिक कंम्पोनेंट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों रुपए का कच्चा माल जलकर राख

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2020 - 11:22 AM (IST)

फरीदाबाद (ब्यूरो) : शहर में नगंला गांव में गाजीपुर इंडस्ट्रीयल एरिये में संचालित एक प्लास्टिक कंम्पोनेंट बनाने की फैक्ट्री में शनिवार तड़के 4 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कंपनी में लगी सभी मशीनें, उपकरण व लाखों का कच्चा माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचें दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विनोद सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के चलते उनकी कंपनी बंद पड़ी थी और कोई काम भी नहीं हो रहा था। उन्होंने कुछ कर्मचारियों को फैक्ट्री की देखभाल के लिए फैक्ट्री के उपर बने मकान में रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के करीब 4 बजे कर्मचारियों ने उन्हें फोन पर फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे तबतक आग फैल चुकी थी।

उन्होंने 100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल कर्मी 5 बजे मौके पर पहुंचे और दमकल की 5 गाडिय़ों से आग बुझाने का काम शुरू किया। 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अंदर जाकर देखा तो फैक्ट्री की मशीनें, फर्नीचर, कम्प्यूटर व लाखों का कच्चा माल जलकर राख हो गया था। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static