सिरसा में बवंडर से कई घरों में लगी आग, जिंदा जले 6 पशु...लोग बोले-अचानक आया आग का गोला
punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 11:20 AM (IST)
सिरसा : सिरसा में वीरवार रात को आए बवंडर ने तबाही मचाई। बवंडर के कारण करीब 5 घरों में आग लग गई और पशुबाड़े में बंधे 6 पशु भी जिंदा जल गए। घरों में बैठे लोगों ने मुश्किल से भागकर अपनी बचाई।
आग से तूड़ी व चारा जलकर हुआ राख
जानकारी अनुसार घटना शहर के बाहरी ओर भम्भूर खुर्द गांव एरिया की है। घटना का वीडियो हैरान कर देने वाला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पश्चिमी दिशा से आग का एक गोला सा आया और पशुबाड़े के साथ-साथ घरों में भी आग लग गई। पशुबाड़े की छत उखड़कर दूर जा गिरी। आग से 50-60 क्विंटल तूड़ी व चारा राख हो गया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)