17 जुलाई को हरियाणा आएंगे PM Modi, जींद से देश पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 08:47 AM (IST)
हरियाणा डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा आएंगे। इस दौरान वे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जींद आएंगे। हरियाणा बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जींद पहुंचेंगी।प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल को लेकर निरीक्षण किया जाएगा और साथ ही तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश देंगे।