थाना प्रभारी के निलंबन के बाद गुड़गांव में बदलाव, थाने सहित अपराध शाखा प्रभारियों के तबादले
punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 10:12 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुग्राम पुलिस में तैनात थाना प्रभारियों के साथ ही अपराध शाखा प्रभारियों के भी तबादले आदेश जारी किए गए। इंस्पेक्टर राजेश के निलंबन के बाद अब बादशाहपुर थाना में प्रभारी सेक्टर-56 के प्रभारी रहे मनोज यादव को लगाया गया है। इंस्पेक्टर विनोद को उद्योग विहार से सेक्टर-14 थाना प्रभारी, फूल कुमार को सिटी से उद्योग विहार थाना, इंस्पेक्टर बिजेंद्र को पुलिस लाइन से सिटी थाना, सुखपाल को सदर सोहना से सेक्टर-56 थाना, सुनील को ट्रेफिक से सदर सोहना थाना, एस्कॉर्ट गार्द इंचार्ज विजयपाल को केएमपी थाना प्रभारी लगाया गया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
इसके साथ ही अमित को सेक्टर-14 थाना प्रभारी से वेलफेयर इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर मदन को वेलफेयर इंस्पेक्टर से ट्रेफिक विंग भेजा गया है। इसके अलावा सीपी ऑफिस कंप्लेंट ब्रांच इंचार्ज सत्यवीर, पुलिस लाइन से रामनिवास व ब्रह्मप्रकाश को भी ट्रेफिक विंग में भेजा गया है। एसआई विनय को सोहना क्राइम ब्रांच से सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच, एसआई राजेश को काऊ प्रोटेक्शन स्टॉफ से सोहना क्राइम ब्रांच, एसआई सचिन को क्राइम यूनिट बॉर्डर से क्राइम यूनिट सेक्टर-10 और एसआई प्रमोद को क्राइम यूनिट सेक्टर-10 से क्राइम यूनिट बॉर्डर प्रभारी लगाया गया है। आर्थिक अपराध शाखा - 1 से एसआई राकेश को सीपी ऑफिस कंप्लेंट ब्रांच का इंचार्ज और सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई जितेंद्र को पुलिस लाइन भेजा गया है।