सोहना में सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा...पहुंचे थाने, लगाए ये गंभीर आरोप, जानकर उड़ेंगे होश
punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 04:00 PM (IST)
सोहना (सतीश) : सोहना के सिरमथला गांव में सरपंच को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने देखने को मिला है। रविवार को सरपंच और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के बाद अब ग्रामीणों ने सोहना सदर थाना पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की जमीन को लेकर अनियमितताएं की जा रही हैं और जमीन को कथित तौर पर पैसे लेकर खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है ओर कुछ जमीन को सरपंच ने लोगों से पैसे लेकर उनका कब्जा भी करा दिया है।
महिलाओं सहित बड़ी सख्या में ग्रामीण पुलिस थाना पहुँचे है।जिन्होंने सरपंच पर महिलाओं के साथ मारपीट, स्नेचिंग और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इसके अलावा ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जातिवाद को बढ़ावा देकर लोगों को आपस में लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करके सरपंच पर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है।
बतादें कि रविवार को गांव में एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर सरपंच और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद झगड़े में तब्दील हो गया था, जिस झगड़े में जहाँ एक तरफ सरपंच व उसके भाई को चोट लगी थी वही दूसरी तरफ एक महिला व युवक घायल हुआ था। जिसकी जांच निमोठ पुलिस चौकी में चल रही है। इसी विवाद के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर सरपंच के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस से सरपंच के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। हालांकि सरपंच पर लगाएं गए आरोपों को लेकर जब हमने सरपंच का पक्ष जानना चाहा तो सरपंच ने कभी अपने आपको होस्पिटल में बताया तो कभी रैली में जाना बताया गया यानी कि सरपंच फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए है। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस द्वारा अमल में लाई जा रही है, लेकिन देखना इस बात का होगा कि पुलिस जांच के दौरान मामले की असल सच्चाई क्या सामने आती है और पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही कब तक ओर क्या अमल में लाई जाती है।