गुहला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 7 मामलों का आरोपी ‘निंजा’ काबू, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई ASI की जान
punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 08:27 PM (IST)
गुहला/चीका (कपिल शर्मा) : रविवार दोपहर बाद स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में खुशहाल माजरा के पास से आरोपी गांव रंभा जिला करनाल निवासी रवि उर्फ निंजा को मुठभेड़ ऊपरांत काबू किया गया। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि रवि किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में गुहला क्षेत्र में मौजूद है।
स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुआई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम ने आरोपी को गुहला क्षेत्र में देखने का प्रयास किया गया। तभी गांव खुशहाल माजरा के पास आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए, जिसमें से एक गोली एएसआई तरसेम की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।

पुलिस टीम द्वारा जवाबी ओर नियंत्रण दौरान आरोपी की तरफ गोली चलाई गई। जिसमें से एक गोली आरोपी के घुटनों में लग गई ओर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान रवि उपरोक्त के रूप में हुई। आरोपी रवि पर 7 अपराधिक मामले दर्ज हैं। एक मामला करनाल पुलिस के साथ मुठभेड़ का भी है।
बता दें कि 4 अप्रैल को चीका में एक मोबाइल दुकान पर गोलियां चलाई गई थी जिसमें एसडीयू टीम द्वारा एक आरोपी रजत 14 अप्रैल को मुठभेड़ दौरान काबू किया गया था। उक्त मामले में 5 आरोपी पहले काबू किये जा चुके हैं। आरोपी रवि ने उक्त मामले में शूटर उपब्ध करवाये थे। घटना के बाद मौके पर डीएसपी गुहला रमेश गुलिया पहुंचे। घायल आरोपी को इलाज के लिए गुहला ले जाया गया। वहां से कैथल में रेफर कर दिया गया। पुलिस की ओर से जांच जारी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)