गोहाना में अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने चलाई मुहिम, ग्रामीण इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2023 - 04:40 PM (IST)

गोहाना(सुनील): शहर में बढ़ती चोरी और लूट जैसी वारदातों को रोकने के लिए गोहाना के डीसीपी भारती डबास ने एक स्पेशल मुहिम चलाई है। इस दौरान उन्होंने शहर के दुकानदारों और व्यापारियों के साथ एक मीटिंग और उनसे पुलिस सहयोग करने को लेकर बातचीत भी की। वहीं डीसीपी ने दुकानदारों से अपील की वे अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए भी अपील की। वहीं रात के समय शहर और ग्रामीणों इलाको में पुलिस गश्त के साथ नाके बढ़ाने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। रात के समय एसएचओ लेवल के पुलिस अधिकारी भी गश्त करेंगे। 

वहीं शहर में सड़कों पर ट्रैफिक जाम से निजात के लिए भारी वाहनों को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक एंट्री पर पाबंदी रहेगी। वहीं बाइकों पर हुडदंग करने वालो पर पैनी नजर रहेगी। साथ ही जो बुलेट बाइक पटाखे छोड़ते है और ट्रिपल राइडिंग करते है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि इस पहल से शहर में लगने वाले जाम और बढ़ती क्राइम पर कितना लगाम लगता है।  

        (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static