देह व्यापार का भंडाफोड़: होटल पर पुलिस का छापा, 4 युवतियों सहित 1 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 07:14 PM (IST)

रेवाड़ी(मेहेन्दर): शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। सोमवार को एक बार फिर पुलिस ने सर्कुलर रोड स्थित स्पा सेंटर पर रेड की। टीम ने 4 लड़कियों और 1 लड़के को गिरफ्तार किया है। चारों को हिरासत में लेकर सिटी थाना ले जाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि सर्कुलर रोड स्थित होटल में डिसेंट स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर की निगरानी की और सोमवार शाम डीएसपी हेडक्वार्टर हंसराज के नेतृत्व में स्पा सेंटर पर रेड मारी। पुलिस को स्पा सेंटर से 4 लड़कियां और 1 लड़का आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने चारों को तुरंत हिरासत में लिया। चारों को सिटी थाना ले जाया गया। डीएसपी हंसराज ने कहा कि पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ही स्पा सेंटर पर रेड की गई। गिरफ्तार किए चारों से पूछताछ की जा रही है। इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जो भी इसमें शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस ने पकड़ी गई लड़कियों और लड़के का नाम नहीं बताया है।

बता दें कि 10 दिन के भीतर रेवाड़ी पुलिस की स्पा सेंटर पर यह तीसरी रेड है। सबसे पहले पुलिस ने धारूहेड़ा चुंगी स्थित स्पा सेंटर पर की थी। वहां से 10 से ज्यादा लड़कियों को पकड़ा था। उसके बाद 5 दिन पहले राजेश पायलट चौक स्थित स्पा सेंटर से 3 लड़कियों और 1 लड़के को पकड़ा था। पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में चलने वाले जिस्मफरोशी के धंधे की जानकारी तो बहुत पहले थी, लेकिन कुछ समय से पुलिस को इससे संबंधित शिकायतें ज्यादा मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटरों की निगरानी शुरू कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर चलाने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static