बहादुरगढ़ : दुल्हेड़ा गांव में गणपति विसर्जन के दौरान 4 युवक माइनर में डूबे, 3 को सुरक्षित निकाला... एक की मौत

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 12:23 PM (IST)

बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ के दुल्हेड़ा गांव में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। यहां माइनर में प्रतिमा विसर्जित करने उतरे चार युवक अचानक पानी की तेज धार और गहराई की चपेट में आकर डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों तत्परता दिखाते हुए तीन युवकों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक छात्र की गहरे पानी में डूबने से जान चली गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 25 वर्षीय विख्यात शर्मा निवासी जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। विख्यात शर्मा दुल्हेड़ा स्थित कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार शाम विख्यात शर्मा अपने दोस्तों के साथ गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए  माइनर पर पहुंचा था। विसर्जन के दौरान विख्यात के साथ उसके तीन दोस्त भी पानी में उतर गए।  इसी दौरान पानी की गहराई अधिक होने और तेज बहाव के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 3 युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि विख्यात शर्मा पानी डूब गया। 

घटना की सूचना मिलने पर बादली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए अभियान शुरू कराया। घंटों तलाश के बाद 12 बजे विख्यात शर्मा को माइनर से बाहर निकाला निकाला जा सका, मगर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। शव का पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static