पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर वेश्यावृत्ति के धंधे का किया भंडाफोड़, 3 महिलाओं समेत 5 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2023 - 11:35 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश): फतेहाबाद पुलिस द्वारा आज शहर की नहर कॉलोनी इलाके में एक घर में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान एक घर में छापेमारी की गई। इस दौरान 3 महिलाओं सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और वेश्यावृत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।  

मीडिया से बातचीत करते हुए फतेहाबाद के डीएसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि उन्हें वेश्यावृत्ति को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद आज मौके पर पहुंच कर छापेमारी की गई। इस दौरान कई महिलाओं और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

                           (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)          

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static