महिला सुरक्षा में  24X7 रहेंगी गुड़गांव पुलिस की अत्याधुनिक गाड़ियां, गुड़गांव पुलिस के बेड़े में शामिल हुई 7 Scorpio

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 04:41 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): महिला सुरक्षा एवं पुलिस की ऑन-ग्राउंड मौजूदगी को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में गुरुग्राम पुलिस को DLF Foundation द्वारा Corporate Social Responsibility (CSR) के तहत 7 महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन प्रदान किए गए हैं। बुधवार को पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज, डीएलएफ फाउंडेशन की सीईओ गायत्री पाल व विनीत कंवर ने इन वाहनों को पुलिस आयुक्त कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। ये वाहन गुरुग्राम में महिला सुरक्षा, त्वरित पुलिस सहायता, प्रभावी गश्त एवं सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

शहर में तेजी से बढ़ती आबादी एवं शहरी विस्तार को देखते हुए महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस की मोबिलिटी, विजिबिलिटी तथा त्वरित रिस्पॉन्स क्षमता को मजबूत करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से DLF Foundation द्वारा उपलब्ध कराए गए इन वाहनों का उपयोग गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिसिंग एवं अन्य आवश्यक पुलिस कार्यों में किया जाएगा। इन वाहनों के माध्यम से महिला सुरक्षा के लिए समर्पित गश्त, आपातकालीन प्रतिक्रिया, सामुदायिक सहभागिता एवं जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। पुलिस टीमें इन वाहनों की सहायता से संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार निगरानी एवं गश्त सुनिश्चित करेंगी।

 

इन वाहनों को रिहायशी क्षेत्रों, बाजारों एवं व्यावसायिक केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक परिवहन मार्गों तथा अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार तैनात किया जाएगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित की जा सके। महिला सुरक्षा के साथ-साथ ये वाहन आपातकालीन परिस्थितियों, कानून-व्यवस्था संबंधी स्थितियों, सार्वजनिक सहायता एवं सामुदायिक पुलिसिंग के दौरान भी पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक होंगे। इससे पुलिस की क्षेत्र में दृश्यता बढ़ेगी तथा जरूरतमंद नागरिकों तक पुलिस सहायता अधिक तेजी से पहुंच सकेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static