महिला सुरक्षा के लिए पुलिस का नया ‘रोडमैप’,हर जिले में होगा पुलिस शांति समितियों का गठन

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2018 - 09:53 AM (IST)

सिरसा (ब्यूरों): हरियाणा में गत दिनों घटित रेप व हत्या की घटनाओं ने प्रदेश के जनमानस को झिझोड़ दिया है। इसने सरकार व पुलिस को भी रणनीति पर दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

हालांकि इन घटनाओं के बाद पुलिस अधिकारियों पर निलम्बन व तबादले की गाज गिरने से पुलिसिया तंत्र में भी हलचल है। पुलिस प्रमुख बी.एस. संधू की ओर से चलाए जा रहे ‘रोडमैप’ का असर धरातल पर नजर आने लगा है। अब पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमें महिला कॉलेजों व स्कूलों पर नजर आने लगी हैं।

मात्र औपचारिकता बन गया था अभियान
गौरतलब है कि महिला सुरक्षा के लिए आप्रेशन दुर्गा की शुरूआत पहले की गई थी। मगर अधिकतर जिलों में अभियान मात्र औपचारिकता बन गया था। अब राज्य में बच्चियों से दुष्कर्म व उनकी हत्याओं के एक के बाद एक कई मामले सामने आने के बाद दोबारा यह आप्रेशन शुरू किया गया है। इसके अलावा राज्य में स्थापित सभी महिला थानों को हिदायतें दी गई है कि नारी सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।

बनेंगीं पुलिस पब्लिक सोसायटी
महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए सभी जिलों में आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को पुलिस से जोडऩे के लिए पुलिस पब्लिक सोसायटी बनेंगी। डी.जी.पी. जल्द सभी एस.पी. को निर्देश जारी किए जा सकते हैं कि वे अपने जिलों में प्रतिष्ठित लोगों, सरपंचों व जनप्रतिनिधियों को जोड़कर पुलिस पब्लिक सोसायटी बनाएं। इसका उद्देश्य अपराध रोकने में पुलिस की मदद करना शामिल है। ये समाज में जागृति लाने का काम भी करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static