अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी घायल

punjabkesari.in Friday, May 06, 2022 - 04:10 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): सिरसा के सिकंदरपुर ढाणी में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस की टीम ने कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। घटना देर रात्रि की है जब सिरसा की सदर पुलिस ने अवैध शराब बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया था अपने साथी को पुलिस के कब्जे से छुड़वाने के लिए ढाणी सिकंदरपुर के कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और अपने साथी को छुड़वाने का प्रयास किया।

बताया जाता है कि करीब 2 दर्जन लोगों ने पुलिस पर हमला किया जिसमें सिरसा सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह और उनके एक पुलिस कर्मी को चोटें भी लगी है। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिरसा सदर पुलिस थाना में 10 नामजद और 15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिरसा के डीएसपी साधु राम ने बताया कि ढाणी सिकंदरपुर में कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब बनाने की सूचना सदर पुलिस को मिली थी जिसके तहत सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह अपनी टीम के साथ ढाणी सिकंदरपुर गए जहाँ पर अवैध शराब बनाने के कार्य जारी था।

ईश्वर सिंह ने इस मामले में सुरजीत सिंह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था जिसे उसके साथियों ने छुड़वाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सुरजीत सिंह के साथियों ने प[पुलिस की टीम पर हमला किया जिसमें ईश्वर सिंह और एक अन्य पुलिस कर्मचारी घायल हो गए है। इसके साथ ही पुलिस की सरकारी गाड़ी पर भी पथराव कर गाड़ी के शीशे तोड़े गए है। डीएसपी साधु राम ने बताया कि पुलिस पर हमला करने और अवैध शराब की तस्करी के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सदर पुलिस थाना में 10 नामजद और 15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static