स्टेडियम की जगह सोसाइटी में शिफ्ट हुआ बूथ, निर्दलीय उम्मीदवारों ने दी रोड जाम और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 03:15 PM (IST)

रेवाड़ी(महेंद्र भारती):  नगर परिषद चुनाव से पहले वार्ड नंबर 12 में मतदान केंद्र बदलने को लेकर विवाद गहरा गया है। राव तुलाराम स्टेडियम की बजाय बूथ को एक सोसाइटी में शिफ्ट किए जाने से नाराज़ निर्दलीय उम्मीदवारों और स्थानीय लोगों ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है। निर्दलीय उम्मीदवार गजेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि बूथ को जानबूझकर दूर स्थान पर शिफ्ट किया गया है, जिससे मतदाताओं को परेशानी होगी। 

उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग स्टेडियम में ही मतदान करते आ रहे थे, लेकिन इस बार बिना कारण बदलाव किया गया।।इस फैसले के विरोध में लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मतदान केंद्र को वापस स्टेडियम में शिफ्ट नहीं किया गया, तो वे रोड जाम करने को मजबूर होंगे। साथ ही 10 मई को होने वाले मतदान के बहिष्कार की भी घोषणा की गई है। शुक्रवार को शिकायत लेकर उम्मीदवार और स्थानीय लोग जिला सचिवालय पहुंचे और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।।इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और अब सबकी नजर प्रशासन के फैसले पर टिकी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static