आई रे गर्मी! हरियाणा में बारिश-ओलों के बाद भी गर्मी से नहीं राहत, मौसम विभाग ने किसानों को दी ये सलाह...

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 08:53 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में गर्मी बढ़ने लगी है। बीते दिन राज्य के 5 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। सबसे ज्यादा तापमान रोहतक और नारनौल में दर्ज किया गया। वहीं इसके अलावा गुरुग्राम, पलवल और मेवात में भी पारा 40 के पार रहा। शुक्रवार की शाम को कई जिलों में हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बदलते मौसम के कारण गर्मी से राहत नहीं मिली। 

किसानों को सतर्क रहने की दी सलाह 

बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि सरसों की कटाई और मढ़ाई 3–4 दिनों तक टालें। कपास, मूंग व उड़द की बुवाई फिलहाल न करें। सब्जियों की बुवाई भी रोकने की सलाह दी गई है। इसके अलावा किसान कीटनाशक का छिड़काव टालें और पशुओं को छाया में रखें और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें।

आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान फिर 2–3 डिग्री तक बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान भी औसतन 3.2°C की वृद्धि के साथ सामान्य से 2.2°C ऊपर पहुंच गया। कई शहरों में रात का तापमान 24–25°C तक पहुंच गया, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। सबसे कम तापमान 20.4°C हथिनीकुंड में रिकॉर्ड हुआ।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static