आज हरियाणा के 8 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, इस दिन के बाद बढ़ेगी मानसून की सक्रियता

punjabkesari.in Sunday, Sep 14, 2025 - 08:07 AM (IST)

चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 8 जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में कुछ एरिया में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं आज सुबह से ही पंचकूला में आज सुबह से बारिश हो रही है। आज के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है।


वहीं आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार हरियाणा में 16 सितंबर तक मौसम साफ रहने के अनुमान है। इसके बाद फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है। 17 सितंबर को तीन जिलों में तेज और 11 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है।

  हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर के बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि15 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

 
16 सितंबर को हरियाणा में केवल पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में ही कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। 17 सितंबर को भी पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

यमुनानगर में सबसे ज्यादा तो सिरसा में सबसे हुई कम हुई बरसात
प्रदेश में अब तक सामान्य से 43 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1080 एमएम हुई है जबकि सबसे कम सिरसा में 346 एमएम बारिश दर्ज की गई है। कुरुक्षेत्र में सामान्य से 100 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। फतेहाबाद में 141 प्रतिशत ज्यादा तथा महेंद्रगढ़ में 119 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static