हरियाणा के इन जिलों में अगले 48 घंटें में तूफानी बारिश की संभावना, ओलावृष्टि के साथ चलेगी 60 की स्पीड से हवा

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 04:44 PM (IST)

चंडीगढ़ः हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग ने गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 13 और 14 अप्रैल को 10 जिलों में तुफानी बारिश होगी। बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे के स्पीड से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है।

PunjabKesari

वहीं इंडियन मीटरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के तहत अगले 2 घंटों में सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी (हरियाणा) भिवानी हल्की बारिश व आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावाना है। अगले तीन घंटों की बात करें तो दक्षिणी हरियाणा, पश्चिमी दिल्ली में 40-50 किमी प्रति घंटे साथ आंधी/बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।

PunjabKesari

वहीं तापमान को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और हरियाणा में लोगों को हल्की ठंढ का ऐहसास होगा। किसानों के लिए सलाह दी है कि कटी हुई फसल सुरक्षित
स्थान पर रखें। खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था करें। गौरतलब है कि यह बेमौसमी बारिश किसानों के लिए हानिकारक साबित होगी। क्योंकि यह गेंहू की कटाई का सीजन है। अभी कुछ फसलें कट चुकी हैं तो कुछ खेतों में खड़ीं हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static