डाक विभाग ने शुरू की अनूठी पहल, अब किसानों को घर बैठे मिलेगा फसल का पैसा

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 01:20 PM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : भिवानी जिले के किसानों के लिए अब अच्छी खबर है। अब किसानों को अपनी फसल बेचने का पैसा लेने के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। किसानों को उनकी फसल का पैसा अब घर बैठे ही डाक विभाग के कर्मचारी प्रदान करेंगे। इसके लिए जिले के सभी ग्राम के सरपंच को सूचना भी दे दी है। 

बता दें अब तक अपनी फसल के पैसे लेने के लिए कोरोना महामारी के समय किसानों को बैंक में लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। इससे कोरोना का संक्रमण भी फैलने की आंशका रहती है। किसान अपनी फसल मंडी में बेच कर आता था। फसल बेचने के बाद उन्हें यह पैसे बैंक के माध्यम से मिलते थे। बैंक से पैसे लेने के लिए उन्हें बैंक में आना पड़ता है और साथ ही बैंक में लबी लबी लाइन में लग कर पैसा लेना पड़ता था। बैंक में भारी भीड़ को देखते हुए डाक विभग ने अनूठी पहल शुरू की है । इस पहल का नाम डाक मित्र रखा है।

डाक घर के सहायक अधीक्षक देवेंद्र रंगा ने बताया कि किसानों का पैसा बैंकों में आया हुआ है। किसान को पैसा लेने के लिए शहर के बैंकों में दूर दराज से आना पड़ता है। ऐसे में उन्हें कोरोना का संक्रमण होने की आंशका भी रहती है क्यंकि वे लाइन में लगे रहते है। डाक विभग ने नई योजना की शुरुआत की है। किसी भी बैंक में किसान का पैसा आया हुआ होगा। किसान को डाक विभग मोबाइल एप्पलीकेशन के माध्यम से पैसा उपलब्ध करवा देगा। 

देवेंद्र रंगा ने बताया कि अब तक लॉकडाउन की अवधि में लोगों को पैसा डाक विभग ने उनके घर में भी पहुंचाया है। अब तक 3 करोड़ 70 लाख रुपये पहुंचा दिए गए है। अब नई सकीम के तहत किसानों को उनकी फसल का पैसा देना है। डाक विभाग प्रत्येक गांव में जायेगा। उन्हें घर में ही पैसा उपलब्ध करवाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Related News

static