धर्मनगरी में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरु, बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 02:22 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप): अयोध्या में भगवान राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के उपरांत अब श्रद्धालु कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुट गए हैं। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से भगवान कृष्ण का गहरा नाता है। इसी भूमि पर बाल्यकाल में भगवान कृष्ण एवं बलराम का शक्तिपीठ पर मुंडन संस्कार हुआ, तो यहीं कृष्ण ने महाभारत काल में गीता का संदेश दिया।

PunjabKesari, haryana

कोरोना महामारी से बाजारों में चाहे मंदी का आलम है, लेकिन लोगों में कृष्ण भक्ति तथा आस्था देखते ही बनती है। इस बार की जन्माष्टमी पर लोगों की एक ही कामना है कि कोरोना महामारी से मुक्ति मिले। कृष्ण जन्माष्टमी के लिए कुरुक्षेत्र के बाजार सज चुके हैं। 

PunjabKesari, haryana

दुकानदार हर्षित काठपाल ने कहा की यहां पर राधा-कृष्ण की मूर्तियां, उनकी पोशाक, नई तकनीक के झूले, बिस्तर, कृष्ण के मुकुट, बांसुरी, कंगन, श्रृंगार तथा आकर्षक मच्छरदानी देखकर ग्राहक आकर्षित हो रहे हैं। दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। ज्यादा बिक्री राधा-कृष्ण की मूर्तियों, उनके गहने तथा पोशाक की हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static