कुरुक्षेत्र में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: माँ भद्रकाली शक्तिपीठ में दर्शन से लेकर गुरुकुल के 115वें स्थापना दिवस तक, जानें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 09:42 AM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप) : कुरुक्षेत्र में आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गरिमामय आगमन होने जा रहा है। अपने इस एक दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में आयोजित तीन प्रमुख धार्मिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।

कुरुक्षेत्र पहुँचने पर राष्ट्रपति सबसे पहले प्रसिद्ध पौराणिक माँ भद्रकाली शक्तिपीठ मंदिर जाएँगी। यहाँ वे विशेष पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन पहुँचेंगी। यहाँ वे 'हरिक जयंती' के अवसर पर आयोजित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी और उपस्थित जनसमूह व शिक्षाविदों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति का तीसरा व मुख्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र गुरुकुल में रहेगा। गुरुकुल के 115वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static