प्रधानमंत्री फसल योजना हरियाणा में किसानों के लिए बनी वरदान, 4 वर्ष में मिला 2980 करोड़ का मुआवजा

punjabkesari.in Sunday, Feb 07, 2021 - 10:55 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। हरियाणा में पिछले 4 वर्ष में 13 लाख 27 हजार 245 किसानों को 2980 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान क्लेम के रूप में दिया गया है। खास बात यह है कि यह राशि बीमा कंपनियों की ओर से लिए जाने वाले प्रीमियम से भी अधिक है।

उल्लेखनीय इस योजना के अंतर्गत हरियाणा में हर साल औसतन 13 से 14 लाख किसानों को कवर कर करीब 20 लाख हैक्टेयर एरिया कवर किया जाता है, जिसके तहत नरमा, धान, गेहूं जैसी फसलों का बीमा किया जाता है और किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा आने या मौसम के मिजाज के कारण फसल को पहुंचने वाले नुक्सान का आंकलन कर किसानों को इन कंपनियों को बीमा क्लेम दिया जाता है। विशेष बात यह भी है कि योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पैसा सीधा किसानों के खाते में डाला जाता है। स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी किसानों और खेती से जुड़े मुद्दों को लेकर संजीदा रहते हैं और वे लगातार किसानों की समस्याओं पर फोकस करते रहते हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत साल 2016-17 में हरियाणा के 2 लाख 20 हजार किसानों को 296 करोड़ रुपए का क्लेम दिया गया जबकि साल 2017-18 में कुल 13 लाख किसानों को इस योजना के तहत कवर किया गया और करीब 3 लाख 24 हजार किसानों को 895 करोड़ रुपए की राशि क्लेम के रूप में दी गई। इसी प्रकार से 2018-19 में 14 लाख किसानों को योजना में शामिल करते हुए करीब 20 लाख हैक्टेयर रकबा कवर किया गया और 941.60 करोड़ रुपए की राशि क्लेम के रूप में दी गई। इसी प्रकार से साल 2019-20 में करीब 800 करोड़ रुपए का क्लेम किसानों को दिया गया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static