HARYANA: प्रोफेसर ने रेता अपना और बेटी का गला, सर्जिकल ब्लेड का किया इस्तेमाल, मानसिक रूप से था परेशान

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 08:43 PM (IST)

हिसार: हरियाणा के जिला हिसार से बहुत हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां जिले के लुवास विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर ने अपने ऑफिस में सर्जिकल ब्लेड से खुद का गला रेत कर आत्महत्या कर ली। साथ ही उसने अपनी 8 साल की बच्ची का भी गला रेत दिया। बताया जा रहा है कि वो मानसिक रूप से परेशान था।

बता दें कि रविवार शाम को मूल रूप से नरवाना का रहने वाला डॉ. संदीप गोयल अपनी पत्नी नीतू गोयल और इकलौती बच्ची के साथ लुवास के ही सरकारी क्वार्टर में रहता था। शाम को वो बच्ची को घुमाने की बात कहकर घर से निकला। जब काफी देर तक वो वापस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी खुद ही उसे ढूंढने चली गई।

पुलिस के अनुसार पत्नी अपने पति को ढूंढ़ती हुई विवि में उसके डिपार्टमेंट ऑफ वेटरनरी सर्जरी और रेडियोलॉजी में पहुंच गई। वहां उसने देखा कि संदीप के ऑफिस की अंदर से कुंडी लगी हुई थी। पत्नी ने सिक्योरिटी गार्ड को इसकी जानकारी दी। गार्ड ने भी दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वो नाकामयाब रहा। जिसके बाद गार्ड ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

HAU चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजे को तोड़ा गया। जब अंदर देखा तो संदीप का गला रेता हुआ था। उसकी बेटी का भी गला रेता दिया था। इसके अलावा बेटी का पेट भी काट दिया था, जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आई थीं। इसके लिए सर्जिकल ब्लेड का इस्तेमाल हुआ। ये देखने के बाद पुलिस कर्मियों ने अपने सीनियर्स को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर SP मोहित हांडा, ASP राजेश मोहन, रजिस्ट्रार देवेंद्र कुमार और DSP विजयपाल मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

डिप्रेशन का शिकार था प्रोफेसर

SP ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि डॉ. संदीप मानसिक रूप से बीमार थे। वो डिप्रेशन के शिकार थे। उनका इलाज चल रहा था। वो ठीक नहीं हो रहे थे, इसलिए उन्होंने कई डॉक्टर भी बदले। मामले की तह तक जाने के लिए अभी कार्रवाई जारी है।
 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static