एलेनाबाद उपचुनाव में अभय चौटाला को समर्थन देगा शिरोमणि अकाली दल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 10:33 PM (IST)

कुरुक्षेत्र, 20 अक्टूबर (भाषा) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) एलेनाबाद विधानसभा उपचुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बुधवार को यहां यह बात कही।
उन्होंने कहा कि अकाली दल के कुछ पदाधिकारियों को चुनाव में अभय चौटाला की जीत सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है।
चंदूमाजरा ने कहा, “शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जत्थेदार शरणजीत सिंह सौथा और प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव जाएंगे और अभय सिंह चौटाला की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे मन से काम करेंगे।” चंदूमाजरा ने कहा कि किसानों के समर्थन में विधायक पद से इस्तीफा देने वाले चौटाला के समर्थन में सभी को आना चाहिए।
उन्होंने ​​कहा कि जो पार्टियां खुद को किसान हितैषी होने का दावा करती हैं, उन्हें इस चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारने चाहिए थे।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा इनेलो का समर्थन किया है और इस बार भी उसने चौटाला का समर्थन किया है।
हरियाणा के सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट इस साल जनवरी में अभय चौटाला के तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी।
चौटाला अब एक बार फिर इनेलो उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।
हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख और विधायक गोपाल कांडा के भाई गोबिंद कांडा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें भाजपा-जजपा गठबंधन ने मैदान में उतारा है। कांग्रेस की तरफ से पवन बेनीवाल उम्मीदवार हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Related News

जेजेपी ने रणजीत चौटाला को रनिया में दिया समर्थन, दिग्विजय को डबवाली में मिला दादा का आशीर्वाद

डबवाली में जेजेपी को बड़ी सफलता, जनता अधिकार मोर्चा का दिग्विजय चौटाला को समर्थन

अभय चौटाला का दावा न भाजपा न कांग्रेस की, अबकी बार हरियाणा में इनोलो-बसपा-हलोपा की बनेगी सरकार

हलोपा-इनेलो के गठबंधन में BJP ने डाली दरार, अभय चौटाला ने कही ये बड़ी बात

"हुड्डा ने जिसे दिया ऐलानाबाद से टिकट...वो लोगों को धमकी दे रहा है", भरत बेनीवाल अभय चौटाला का आरोप

INLD नेता अर्जुन चौटाला का दादा रणजीत चौटाला पर तंज, रानियां में विकास करवाते तो BJP टिकट नहीं काटती

भाजपा को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए जनता तैयार: दुष्यंत चौटाला

रनियां में रणजीत चौटाला का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस से चुनाव लड़ने को लेकर किया खुलासा

''दावेदारी करने से नहीं, लीडरशिप से मुख्यमंत्री बनते हैं''..., अनिल विज के बयान पर दुष्यंत चौटाला ने किया कटाक्ष

चुनाव प्रचार के मैदान में एक साथ उतरेंगे दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद