अभय चौटाला का दावा न भाजपा न कांग्रेस की, अबकी बार हरियाणा में इनोलो-बसपा-हलोपा की बनेगी सरकार

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2024 - 07:48 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): ऐलनाबाद से विधायक व इनेलो के  प्रधान महासचिव अभय चौटाला दावा किया कि प्रदेश में ना कांग्रेस की सरकार बनेगी और ना ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार प्रदेश में इनेलो -बसपा और हलोपा गठबंधन की सरकार बनेगी।

साथ ही अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस भगदड़ में मची है। इतना ही नहींं कांग्रेसियों में जूतमपैजार भी हो रही है। अभय ने कहा कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार भी नहीं बनेगी। अभय चौटाला ने सिरसा में अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से लोग बहुत खफा हैं। उसे प्रदेश की जनता सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। वहीं कांग्रेस में भी जूतमपैजार हो रही है और भगदड़ मची हुई है। इस बार कांग्रेस भी सरकार बनाने में नाकाम रहेगी। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आईएनएलडी - बसपा - हलोपा  गठबंधन मिलकर सरकार बनाएंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static